कृषि मंत्री शिवराज ने किसान सम्मान निधि पर कांग्रेस को घेरा, कहा विपक्ष को किसानों का सम्मान नजर नहीं आता

नई दिल्ली. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की सहायता को लेकर कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा  कि पिछले दिनों एक नेता ने बड़ी यात्रा की और वे हरियाणा के सोनीपत गए। यहां उन्होंने रील बनाई। इस मौके पर कई कैमरामैन और किसान भी मौजूद रहे। लेकिन जब वे खेत में गए तो वहां हल देखकर पूछने लगे कि यह क्या है?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भाजपा किसान सम्मान निधि की बात करती हैं, लेकिन कांग्रेस किसानों को सीधे मदद देने की हिमायत करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसान सम्मान निधि की तरह कोई योजना नहीं बनाई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना लेकर आए। उन्होंने कहा कि 6000 रुपये छोटे किसान के लिए कितने मायने रखते हैं, यह कांग्रेस नहीं समझ सकती।
विपक्ष को किसानों का सम्मान रास नहीं आता
केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने दावा किया कि किसान सम्मान निधि ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है। इससे किसानों का सम्मान भी बढ़ा है। लेकिन विपक्ष को किसानों का सम्मान नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसानों को प्राथमिकता नहीं दी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में किसान शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here