नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में महज सौ ग्राम वजन अधिक होने पर अपने वर्ग से अयोग्य ठहराई गई भारतीय रेसलर विनेश फोगाट गोल्ड मेडल से चूक गई थी। जिसके बाद उन्होनें सिल्वर मेडल के लिए सीएएस कोर्ट में याचिका दाखिल की। लेकिन कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स ने याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज होने के बाद विनेश फोगाट स्वदेश भारत लौट आईं हैं। भारत में उनका भव्य स्वागत किया गया।
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स की तरफ से एक प्रतिक्रिया सामने आई है कि कुश्ती के नियमों में बदलाव किया जा सकता है। गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती इवेंट में हिस्सा लिया था। जिसमें अद्भुत प्रदर्शन किया और ओलंपिक के कुश्ती इवेंट के फाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली भारतीय बनी। हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले उनके सौ ग्राम अधिक वजन ने उनको प्रतियोगिता से बाहर करवा दिया।