More
    Homeराजनीतिटीम इंडिया की जर्सी के रंग पर विवाद, प्रियंका गांधी ने सरकार...

    टीम इंडिया की जर्सी के रंग पर विवाद, प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

    नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम की यूनिफॉर्म में नीले रंग की जगह केसरिया रंग शामिल किए जाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सिर्फ रंग बदलने या प्रतीकों के जरिए लोगों की सोच को बदला नहीं जा सकता। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार चाहे यूनिफॉर्म बदले या शिक्षा नीति के जरिए इतिहास बदलने की कोशिश करे, लेकिन देश के युवा सब समझते हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए इसे ही देश की असली आवाज बताया।

    स्वतंत्रता आंदोलन और विचारधारा पर उठाए सवाल

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई सत्य और अहिंसा पर टिकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कोई योगदान नहीं था। प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस काफी तेज हो गई है। दूसरी ओर, भारतीय हॉकी टीम के केसरिया रंग को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे देश की पहचान और संस्कृति से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक एजेंडे के रूप में पेश कर रहा है।

    लोकतांत्रिक मूल्यों से बनती है देश की पहचान

    प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की पहचान सिर्फ रंगों या प्रतीकों से नहीं, बल्कि उसके इतिहास, विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से तय होती है। इस बयान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तीखी होने की संभावना है। खेल से शुरू हुआ यह विवाद अब इतिहास, विचारधारा और राजनीति के केंद्र में आ गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here