More

    Rashifal 27 July 2024: जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

    Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा

    मेष राशि

    नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

    वृषभ राशि

    व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

    मिथुन राशि

    अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    कर्क राशि

    कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।

    सिंह राशि

    मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

    कन्या राशि

    भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

    तुला राशि

    रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

    वृश्चिक राशि

    व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

    धनु राशि

    उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

    मकर राशि

    जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है।

    कुंभ राशि

    भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

    मीन राशि

    पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

     

    🕉️🟢 ॐ गं 🟢🕉️
    🌞 पञ्चाङ्ग 27 _ जुलाई _ 2024🌞
    ⛅ दिन _ शनिवार
    ⛅ विक्रम संवत _ 2081 कालयुक्त
    ⛅ शाक संवत _ 1946
    ⛅ सूर्यायन _ दक्षिणायन
    ⛅ ऋतु _ वर्षा
    ⛅ मास _ श्रावण
    🌑 पक्ष _ कृष्ण
    ⛅ तिथि _ सप्तमी रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात अष्टमी
    🌟 नक्षत्र _ रेवती 12:59 तक तत्पश्चात आश्विनी
    ⛅ योग _ घृति रात्रि 10:43 तक तत्पश्चात शूल
    ⛅ करण _ विष्टि 10:23 तक तत्पश्चात बव
    🌑 राहुकाल _ सुबह 09:05 से 10:46:37 तक
    🌞 सूर्योदय _ 05:43
    🌒 सूर्यास्त _ 07:11
    🌞 सूर्य राशि _ कर्क
    🌜 चन्द्र राशि _ मीन /#12:59 मेष
    💫 दिशाशूल _पूर्व दिशा में
    🦜 व्रत पर्व विवरण _ पंचक दोपहर 01:00 बजे समाप्त , शीतला सप्तमी (उड़ीसा), भद्रा, गण्डमूल विचार

    1️⃣ शनिवार के 🔵शुभाशुभ_मुहूर्त
    राहुकाल 09:05 – 10:46
    यमगण्ड 14:08 – 15:49
    दूरमुहूर्त 14:30 – 14:32
    14:32 – 14:35
    गुलिक काल 05:43 – 07:24
    अभिजित 11:50 -12:40

    2️⃣🌞 दिन_का_चोघडिया
    काल 05:43 – 07:23 अशुभ
    शुभ 07:23 – 09:04 शुभ
    रोग 09:04 – 10:45 अशुभ
    उद्वेग 10:45 — 12:26 अशुभ
    चर 12:23 – 02:07 शुभ
    लाभ 02:07 – 03:48 शुभ
    अमृत 03:48 – 05:29 शुभ
    काल 05:29 – 07:10 अशुभ

    3️⃣🌒 रात_का_चोघडिया
    लाभ 07:10 – 08:29 शुभ
    उद्वेग 08:29 – 09:48 अशुभ
    शुभ 09:48 – 11:07 शुभ
    अमृत 11:07 – 12:26 शुभ
    चर 12:26 – 01:45 शुभ
    रोग 01:45 – 03:05 अशुभ
    काल 03:05 – 04:24 अशुभ
    लाभ 04:24 – 05:44 शुभ

    4️⃣🌞 दिन_का_होरा
    शनि 05:43 – 06:43
    गुरु 06:43 – 07:43
    मंगल 07:43 – 08:43
    सूर्य 08:43 – 09:43
    शुक्र 09:43 – 10:43
    बुध 10:43 -11:43
    चन्द्र 11:43 – 12:43
    शनि 12:43 -13:43
    गुरु 13:43 -14:43
    मंगल 14:43 – 15:43
    सूर्य 15:43 -16:43
    शुक्र 16:43 – 17:43

    5️⃣🌒 #रात_का_होरा
    बुध 17:43 – 18:43
    चन्द्र 18:43 -19:43
    शनि 19:43 – 20:43
    गुरु 20:43 – 21:43
    मंगल 21:43 – 22:43
    सूर्य 22:43 – 23:43
    शुक्र 23:43 – 24:43
    बुध 24:43 – 01:43
    चन्द्र 01:43 – 02:43
    शनि 02:43 – 03:43
    गुरु 03:43 – 04:43
    मंगल 04:43 – 05:44

    🔻 #पं.#तपेश_अवस्थी🔻

     

    Latest news

    Related news

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here