लायन्स क्लब और ब्रह्मकुमारीज़ के वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
खैरथल। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायन्स क्लब खैरथल मंडी, लियो क्लब खैरथल मंडी एवं ब्रह्मकुमारीज़ खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में आनंदवन बाईपास क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान आम, जामुन, अमरूद समेत विभिन्न प्रजातियों के 51 फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। आयोजकों ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है।
इस अवसर पर लायन्स क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष सीए ललित गुप्ता, लियो क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष गुन अरोड़ा गुप्ता तथा ब्रह्मकुमारीज़ की गौरी दीदी सहित अन्य सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर गौरी दीदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रसाद वितरित किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


