More
    Homeराजस्थानअलवरजलभराव से बढ़ा आक्रोश, परशुराम सर्किल पर लगा जाम

    जलभराव से बढ़ा आक्रोश, परशुराम सर्किल पर लगा जाम

    अखेपुरा में जलभराव से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

    अलवर। शहर के अखेपुरा क्षेत्र स्थित प्रताप स्कूल के पीछे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। जलभराव और गंदे पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने परशुराम सर्किल पर बांस-बल्लियां डालकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि बारिश के बाद कई दिनों तक गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालात ऐसे हैं कि कई बार लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

    महिलाओं ने बताया कि गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा लगातार जलभराव के कारण कई मकानों में दरारें आने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रताप स्कूल के पीछे कुछ समय पहले ही नया नाला बनाया गया था, लेकिन वह अवरुद्ध हो चुका है। इसके कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है और आसपास के इलाके में गंदगी फैल जाती है।

    जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

    स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here