‘जंगलराज जैसे हालात’, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से मांगी जवाबदेही
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण आमजन भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।
टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को यह भरोसा दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है कि वह अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और कानून का डर लगातार कम होता जा रहा है।
उन्होंने जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि मामूली विवाद के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री जयपुर से ही विधायक हैं, तब राजधानी में कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है।
जूली ने जयपुर के एक नाइट क्लब में हुई हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि अपराधी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय केवल औपचारिकताओं तक सीमित रह गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने उदयपुर में बुजुर्ग फाइनेंसर की हत्या, मकराना में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना और अलवर के नौगांवा क्षेत्र में छात्र की हत्या जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


