फॉलोअप सेवा शिविरों में एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ और समस्याओं का होगा समाधान
अलवर। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलेभर में 31 अगस्त तक फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 अगस्त को जिले की ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में फॉलोअप सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में लगेंगे शहरी फॉलोअप शिविर
जिला प्रशासन के अनुसार 3 अगस्त को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 19 और 20, नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका खेड़ली के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका रामगढ़ के वार्ड संख्या 14, नगर पालिका नौगांव के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका कठूमर के वार्ड संख्या 1 से 20, नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 11, नगर पालिका गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 6 तथा नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या 9 में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त निकाय क्षेत्र के लिए शिविर लगाया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की ग्राम पंचायत जहारखेड़ा और अकबरपुर, कठूमर तहसील की सौंख और रोनीजाथान, लक्ष्मणगढ़ तहसील की रसूलपुर और दीवली, मालाखेड़ा तहसील की सारंगपुर, नौगांव तहसील की गढ़ी, रामगढ़ तहसील की खालसा नगर, थानागाजी तहसील की भूड़ियाबास, राजगढ़ तहसील की कलेशान और रैणी तहसील की ईटोली ग्राम पंचायत में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


