More
    HomeRashifalसाप्ताहिक राशिफल 3  से 9 अगस्त 2026

    साप्ताहिक राशिफल 3  से 9 अगस्त 2026

    साप्ताहिक राशिफल
    3  से 9 अगस्त 2026

    सीमा वधावन, ज्योतिषाचार्य

    मिशन सच का ईपेपर पढ़ने के लिए क्लिक करें – https://missionsach.com/epapers/mission-sach-ground-report-e-paper-3-aug-monday-2026

    मेष राशि
    यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे और आप इनका लाभ उठाकर नई योजनाओं को कार्यान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आप निवेश अवश्य करें अन्यथा धन खर्च हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मौसम संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसीलिए छोटी-छोटी बातों पर विवाद न करें। आपका शुभ रंग लाल है।

    वृष राशि
    इस सप्ताह आप ऊर्जावान एवं सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे एवं आपकी सराहना करेंगे। कार्यों से संबंधित यात्रा लाभकारी रहेगी। धन का आगमन होगा एवं आप किसी कारोबार में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी एवं आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    मिथुन राशि
    यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी सभी कार्य पूर्ण कर लेने चाहिए। कार्यों से संबंधित यात्रा का योग भी बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें एवं किसी के दबाव में कोई भी फैसला न लें। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं अन्यथा मतभेद हो सकता है। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    कर्क राशि
    यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा एवं उन्नति होगी। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। धन का आगमन होगा एवं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु भरपूर नींद लें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और खुशी मिलेगी। सफेद रंग आपके लिए लकी है।

    सिंह राशि
    यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में सभी का सहयोग प्राप्त होगा एवं वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति लाभकारी रहेगी। भूमि या भवन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा एवं आपके पार्टनर की तरफ से विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। आप नारंगी रंग का अधिक प्रयोग करें।

    कन्या राशि
    यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुलझाना पड़ेगा। कोई अनावश्यक खर्च आने से आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में आपको बहुत ही विनम्रता पूर्वक रहना पड़ेगा अन्यथा मतभेद हो सकता है। जैतून हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    तुला राशि
    यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी समस्याएं थीं उनका समाधान निकलेगा एवं आपको कोई अच्छी सूचना मिलेगी। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं पार्टनर के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। लैवेंडर रंग आपके लिए लकी है।

    वृश्चिक राशि
    इस सप्ताह आपको बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यों को पूर्ण करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। धन का आगमन होगा परंतु उतना ही खर्च भी होगा। आर्थिक दिक्कतें न बढ़ें इसके लिए निवेश करना जरूरी है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा थकान हो सकती है। इस सप्ताह आप कम बोलें। प्रेम संबंधों में धीरज से काम लें एवं अपने पार्टनर की बात को सुनें। लाल रंग का अधिक प्रयोग करें।

    धनु राशि
    यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको आगे बढ़ाने के नवीन अवसर प्राप्त होंगे परंतु आपको आलस नहीं करना है। किसी भी तरह के विवाद को आपस में सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए विश्राम अवश्य करें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें एवं उन्हें समय दें। बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है।

    मकर राशि
    यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप ध्यानपूर्वक कार्य करें अन्यथा आपकी बातों का गलत मतलब निकाल लिया जा सकता है। आपको पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खान-पान पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में खिन्नता आ सकती है, धैर्य रखें। भूरे रंग का अधिक प्रयोग करें।

    कुंभ राशि
    यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी परंतु आपको अपनी योजनाएं अपने तक ही रखनी चाहिए। धन का आगमन होगा जिससे कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और आपको खुशी प्राप्त होगी। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    मीन राशि
    यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा एवं आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिलेंगे। धन का आगमन होगा एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी एवं पार्टनर के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। सी ग्रीन रंग आपके लिए लकी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here