More
    Homeराजनीतिदतिया हार पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान, बोले- उपचुनाव अंतिम तस्वीर नहीं,...

    दतिया हार पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान, बोले- उपचुनाव अंतिम तस्वीर नहीं, करेंगे समीक्षा

    भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से मात दे दी। इस हार के बाद मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उपचुनावों का बहुत अधिक राजनीतिक असर नहीं होता है, लेकिन फिर भी हार हार होती है और जीत जीत। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी इस परिणाम पर गहराई से मंथन करेगी।

    बांकीपुर में हार पर विजयवर्गीय का बड़ा बयान

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की पराजय पर बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह खुद वहां चुनाव प्रचार में गए थे। उनके अनुसार, बांकीपुर सीट पर भाजपा का वर्चस्व मुख्य रूप से नितिन नवीन का व्यक्तिगत प्रभाव और उनका जनता के साथ व्यवहार था। इस बार नितिन नवीन के चुनाव न लड़ने से वहां के समीकरण पूरी तरह से बिगड़ गए। विजयवर्गीय ने जोर देकर कहा कि जब चुनाव या सीट किसी व्यक्ति विशेष के नाम और चेहरे पर टिकी होती है, तो ऐसे अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिलते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here