बलाचौर: बलाचौर की पुरानी आबादी में स्थित लगभग 1500 वर्ष पुराना ''शिव मन्दिर बीदियां वाला'' शहरवासियों की अटूट श्रद्धा का एक प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक केंद्र बना हुआ है।
स्थापित है पवित्र नर्मदा नदी का पावन शिवलिंग
यह क्षेत्र का सबसे प्राचीन मंदिर है, जिसके गर्भ गृह में अत्यंत पवित्र और दुर्लभ ''नर्मदेश्वर शिवलिंग'' विधि-विधान के साथ स्थापित है।
रात्रि दीपक प्रज्वलन और मन्नत पूरी होने की है गहरी मान्यता
इस ऐतिहासिक मंदिर से यह विशेष मान्यता जुड़ी हुई है कि यहाँ रात के समय दीपक प्रज्वलित करने का विधान है और सच्चे मन से आराधना करने वाले हर श्रद्धालु की मुराद अवश्य पूरी होती है।
सावन महीने में उमड़ रही है भक्तों की भारी भीड़
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दिनेश शर्मा द्वारा प्रतिदिन प्रातः और सायं काल की आरती व पूजा संपन्न कराई जा रही है, तथा श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव भक्त अपने परिवार सहित अभिषेक कराने के लिए पहुँच रहे हैं।


