More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमामूली किराए के बदले अवैध शराब की रखवाली, पुलिस ने दबोचा आरोपी

    मामूली किराए के बदले अवैध शराब की रखवाली, पुलिस ने दबोचा आरोपी

    जबलपुर: जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पिगरी टपरिया बस्ती में पुलिस ने अवैध रूप से डंप की गई शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है।

    पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था आरोपी

    गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव कुमार त्रिपाठी को सोमवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तुरंत मौके पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा जिसे सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

    चौकीदारी के एवज में मिलते थे तीन हजार रुपये

    पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीवनीनगर निवासी सूरज देशकर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह मुख्य आरोपी रज्जू उर्फ राजेश यादव के कहने पर इस अवैध शराब की निगरानी करता था और इस काम के बदले उसे तीन हजार रुपये का मासिक मेहनताना दिया जाता था।

    विभिन्न ब्रांड्स के कार्टून बरामद और मुख्य आरोपी की तलाश

    पुलिस ने रज्जू यादव के मकान के पास खाली पड़े स्थान से कुल पंद्रह कार्टून देशी शराब (750 पाव) और एक कार्टून अंग्रेजी शराब (11 बोतलें) बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है तथा मुख्य आरोपी रज्जू उर्फ राजेश यादव की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here