More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशपेंचवैली एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट, धुएं से घिरा AC कोच; समय रहते...

    पेंचवैली एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट, धुएं से घिरा AC कोच; समय रहते बची 72 यात्रियों की जान

    इटारसी: नैनपुर से इंदौर आ रही पेंचवैली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19344) के B2 एसी कोच में बुधवार तड़के अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा इटारसी के पास पोला पत्थर स्टेशन के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एसी पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं फैला, हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    फायर अलार्म बजते ही मची भगदड़, खाली कराया गया कोच

    जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त कोच में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक धुआं भरने और फायर अलार्म बजने पर यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कोच में घबराहट फैल गई। यात्रियों और रेल स्टाफ की तत्परता से चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। कोच में सवार महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित सभी 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर ट्रेन के अन्य डिब्बों में स्थानांतरित किया गया। कई यात्री घबराहट में अपना सामान भी कोच में ही छोड़ आए थे।

    35 अधिकारियों की टीम पहुंची, विस्तृत तकनीकी जांच जारी

    घटना की खबर मिलते ही रेलवे के लगभग 35 अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की गहन जांच के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट ही धुएं की वजह लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण का पता विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here