More
    Homeराजस्थानअलवरभूख हड़ताल के तीसरे दिन बिगड़ी तबीयत, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग...

    भूख हड़ताल के तीसरे दिन बिगड़ी तबीयत, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर डटे अभिषेक जायसवाल

    छात्रों के अधिकारों के लिए भूख हड़ताल जारी, छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर सरकार से की तत्काल निर्णय की मांग

    अलवर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र नेता अभिषेक जायसवाल लगातार तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे। बुधवार को उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए मेडिकल टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

    अभिषेक जायसवाल ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने पहुंचा है और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

    मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सकों ने उनकी स्थिति कमजोर बताई। हालांकि, फिलहाल वह बातचीत करने की स्थिति में हैं। अभिषेक का कहना है कि उनकी तबीयत कब और अधिक बिगड़ जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

    उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने का यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की।

    भूख हड़ताल के दौरान अभिषेक जायसवाल ने कहा कि यह संघर्ष छात्र हितों से जुड़ा हुआ है और यदि इस लड़ाई में उन्हें किसी भी प्रकार का बलिदान देना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

    छात्रों और समर्थकों ने भी सरकार से मांग की कि छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर जल्द कोई ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here