More
    Homeराजस्थानअलवरमृत महिला के बैंक खाते में फर्जीवाड़े का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने...

    मृत महिला के बैंक खाते में फर्जीवाड़े का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    मृत महिला के नाम से खाते के स्थानांतरण का मामला सामने आया, बैंक रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच में जुटी पुलिस

    अलवर। कोतवाली थाना पुलिस ने मृत महिला के नाम पर बैंक खाता संचालित कर कथित फर्जीवाड़ा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार नरूका को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलवर के काला कुआं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र का निवासी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    मामला स्वर्गीय चंचल भाटिया के बैंक खाते और सावधि जमा (एफडी) से जुड़े संदिग्ध लेनदेन से संबंधित है। परिवादिया कामना भाटिया ने शिकायत में बताया कि उनकी माता चंचल भाटिया का 16 अप्रैल 2023 को निधन हो गया था। इसके बावजूद करीब चार से पांच महीने बाद उनका बैंक खाता इंडियन ओवरसीज़ बैंक की अलवर शाखा से जयपुर की एमआई रोड शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया।

    शिकायत के अनुसार, बैंक रिकॉर्ड में खाते के स्थानांतरण के लिए आवेदन स्वयं मृतका के नाम से प्रस्तुत किया गया था, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खाते से आरटीजीएस के माध्यम से राकेश कुमार नरूका और पुष्पा कंवर के खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई थी।

    शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी राकेश कुमार नरूका को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस अब बैंक अभिलेखों, खाते के स्थानांतरण से जुड़े दस्तावेजों, केवाईसी रिकॉर्ड और आरटीजीएस से संबंधित विवरणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में अन्य लोगों या बैंक अधिकारियों की कोई भूमिका रही है या नहीं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here