More
    Homeराजस्थानखैरथलहरियालो राजस्थान अभियान में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण, मां के नाम लगाए गए...

    हरियालो राजस्थान अभियान में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण, मां के नाम लगाए गए पौधे

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरियालो राजस्थान कार्यक्रम में जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने निभाई भागीदारी

    खैरथल-तिजारा। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत खैरथल-तिजारा जिले में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक अभिनंदन सैनी सहित विभिन्न औद्योगिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान सेंट गोबिंद, भिवाड़ी की ओर से पौधरोपण किया गया। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती, खैरथल की ओर से ली गई है। इस अभियान का संचालन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (डीआईसीसी) खैरथल-तिजारा के सहयोग से किया गया।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “आओ मिलकर राजस्थान को हरा-भरा बनाएं” का संकल्प लिया और अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए। कार्यक्रम में उद्योगपतियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस दौरान सेंट गोबिंद के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार और जयेश सोनी, लघु उद्योग भारती खैरथल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, राजेश यादव, अनमोल गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, विकास शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, मनीष शर्मा, प्रकाश यादव, विक्रम यादव, प्रमिल जसोरिया, टिल्लू शर्मा, प्रेम सैनी और सीताराम शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here