650वीं जयंती पर श्रद्धा का संगम, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया कलश वंदन यात्रा का स्वागत
सोडावास। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोडावास कस्बे में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई कलश वंदन यात्रा का कस्बे में भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मीद भैया, मंडल अध्यक्ष मनीष यादव (जाट बहरोड़), विधानसभा संयोजक सुरेंद्र यादव, जिला महामंत्री अनूप यादव, जिला मंत्री पवन यादव, जिला मंत्री देवेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता (ततारपुर), शिवचरण यादव, अंकित मीणा, मुकेश वाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, धनपत यादव, सुभाष गुप्ता, धर्मवीर चौहान, घनश्याम गुप्ता, रमेशचंद शर्मा, नितिन गुप्ता, कविता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, बुधराम प्रजापत, सुरेंद्र प्रजापत, अनिल शर्मा, कल्याण चौधरी, प्रदीप शेरावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


