More
    Homeखेलमोहम्मद सिराज का बल्ले से कमाल, केएल राहुल की सलाह के बाद...

    मोहम्मद सिराज का बल्ले से कमाल, केएल राहुल की सलाह के बाद आखिरी ओवर में बदला खेल

    भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली है। इस मैच के अंतिम दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूट ली और मैदान पर छक्कों की बरसात कर दी। मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी, जिसे सिराज ने लगातार 3 छक्के जड़कर टीम को यादगार जीत दिला दी।

    केएल राहुल से ली थी बैटिंग टिप्स

    कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले गए इस तीन दिवसीय वॉर्म-अप मुकाबले में मोहम्मद सिराज के खेल ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। खास बात यह रही कि मैच के तीसरे दिन के खेल से पहले सिराज ने केएल राहुल से बल्लेबाजी की बारीकियां सीखी थीं। मैच के दूसरे दिन भी राहुल को नेट्स पर सिराज की बैटिंग पर काम करते हुए देखा गया था, जिसका फायदा मैदान पर साफ नजर आया।

    मोहम्मद सिराज ने जड़े लगातार तीन छक्के

    मुकाबले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी की कमान केशरा नुवांथा के हाथों में थी और स्ट्राइक पर मोहम्मद सिराज मौजूद थे। गेंदबाज ने पहली गेंद फुल लेंथ पर फेंकी, जिस पर सिराज ने शानदार तरीके से पैर निकालते हुए डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अब भारत को जीत के लिए 5 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे।

    सिराज यहीं नहीं रुके और उन्होंने अगली गेंद को भी बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर एक बार फिर मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाकर उन्होंने लगातार तीन छक्के पूरे किए और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। इस रोमांचक पारी में सिराज ने महज 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

    गुरनूर बराड़ ने भी दिखाया बल्ले का दम

    इस मुकाबले में केवल मोहम्मद सिराज ही नहीं, बल्कि युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भी अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। अभ्यास मैच की पहली पारी के दौरान गुरनूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here