More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशइनर व्हील क्लब भोपाल राइज़ का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह गरिमापूर्ण माहौल में...

    इनर व्हील क्लब भोपाल राइज़ का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न

    भोपाल। इनर व्हील क्लब भोपाल राइज़ का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह शहर के ब्लू सैफायर में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में भोपाल के विभिन्न इनर व्हील क्लबों की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने अपने दायित्व ग्रहण किए। इस वर्ष प्रेसिडेंट शिबा परवेज़ ,वाईस प्रेसिडेंट समीना अली सिद्दीकी ,सेक्रेटरी उज्मा सलमान ,ट्रेजरार  मुमताज़ ख़ान ,एडिटर शीबा अंसारी आई .एस.ओ  डॉक्टर नुजहत सिद्दीकी ,ई एडमिन रुबीना ताजवर ने इस मौक़े पर समाज सेवा का संकल्प लिया इस मौक़े पर पूर्व प्रेसिडेंट रुख़साना मोहसिन , और उनकी पूरी टीम ,रीता वर्मा और भोपाल के अन्य इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट शीबा परवेज ने पिछले वर्ष की टीम के उत्कृष्ट कार्यों एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यकाल में समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी एवं सार्थक कार्य करने का संकल्प लिया।

    समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय कुमुद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इनर व्हील क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता और जागरूकता पहुँचाने में ऐसे संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है समारोह के दौरान इनर व्हील क्लब भोपाल राइज़ की ओर से आने वाले वर्ष में भी निरंतर सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here