एमबीबीएस (नीट) में चयन पर प्रतिभावान विद्यार्थी को स्मृति-चिह्न देकर दी शुभकामनाएं, शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश
सोड़ावास। समीपवर्ती गांव करनीकोट में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण संघ (सेवास्तंभ) जिला इकाई रेवाड़ी के तत्वावधान में नीट (एमबीबीएस) में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी सिद्धार्थ गोठवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान एवं प्रबोधन के प्रतीक दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ बुद्ध वंदना से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवास्तंभ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष भगत सिंह सांभरिया ने की।
इस अवसर पर सिद्धार्थ गोठवाल पुत्र रामनिवास को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों ने नीट में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में चयन होने पर सिद्धार्थ को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना उद्देश्य
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सिद्धार्थ गोठवाल की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और सही दिशा में निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और उच्च लक्ष्यों के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में राजपाल सिंह दहिया ने संस्था की ओर से सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रामनिवास गोठवाल, डॉ. सुरेंद्र सिंह, मंच संचालक पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं एडवोकेट राज कुमार ‘जलवा’, मनीराम गोठवाल, महेंद्र सिंह गोठवाल, राजेश कुमार गोठवाल, अशोक कुमार गोठवाल, महेंद्र, सूबेदार रामकुमार, ओमप्रकाश गोठवाल, वीरेंद्र बाबूजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

