रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर नगर तथा ग्राम निवेश और गृह निर्माण मंडल के आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विधिवत ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के उपरांत आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने वहां मौजूद विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान इंद्रावती भवन के प्रांगण में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय पर्व में सम्मिलित हुए।


