More
    Homeदेशसदैव अटल पर श्रद्धांजलि, PM मोदी बोले- राष्ट्रसेवा को समर्पित था वाजपेयी...

    सदैव अटल पर श्रद्धांजलि, PM मोदी बोले- राष्ट्रसेवा को समर्पित था वाजपेयी का जीवन

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचकर उन्हें याद किया और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सराहा।

    पीएम मोदी ने अटल जी को बताया असाधारण राजनेता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से अटल जी को नमन करते हुए लिखा कि वे दूरदर्शी सोच और महान नेतृत्व वाले जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे शासन और जनकल्याण के प्रति उनकी सोच आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है और हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

    'सदैव अटल' में प्रार्थना सभा का आयोजन

    अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दिल्ली स्थित उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

    अमित शाह बोले: परमाणु परीक्षण से देश को दिलाई विश्व पटल पर पहचान

    गृह मंत्री अमित शाह ने अटल जी के सिद्धांतों और उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने कारगिल युद्ध में भारत की विजय और ऐतिहासिक परमाणु परीक्षणों का जिक्र करते हुए कहा कि अटल जी ने पूरी दुनिया को भारत की असली सामर्थ्य से परिचित कराया। उन्होंने अंत्योदय और सुशासन की नीव रखी, जो आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

    राजनाथ सिंह ने किया 'राष्ट्र प्रथम' की भावना का स्मरण

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ काम किया। राजनाथ सिंह के अनुसार, अटल जी का मानना था कि राजनीति का असली मकसद केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा करना है। उनके विचार और कार्य भारतीय लोकतंत्र को हमेशा समृद्ध करते रहेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here