More
    Homeराजस्थानजयपुरयुवा शक्ति से होगा राष्ट्र का नव निर्माण, गायत्री मंदिर में जिला...

    युवा शक्ति से होगा राष्ट्र का नव निर्माण, गायत्री मंदिर में जिला स्तरीय युवा चेतना जागृति शिविर आयोजित

    गायत्री परिवार के शिविर में जिले की 12 तहसीलों से पहुंचे युवा, प्रतिनिधि गौरी शंकर ने कुरीतियां दूर कर श्रेष्ठ समाज बनाने का किया आह्वान

    करौली। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को करौली कुंड के समीप स्थित गायत्री मंदिर में एकदिवसीय जिला स्तरीय युवा चेतना जागृति शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले की सभी 12 तहसीलों से गायत्री परिवार से जुड़े युवा सदस्यों ने भाग लिया।

    शिविर में वक्ताओं ने युवा शक्ति को राष्ट्र और समाज के नव निर्माण की आधारशिला बताते हुए युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना रहा।

    युवा चेतना को लेकर दिया संदेश

    गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधि गौरी शंकर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है। समाज में व्याप्त कुरीतियों और असामरसता को दूर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

    उन्होंने युवाओं से सज्जन, शालीन और श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सकारात्मक उपयोग से राष्ट्र का नैतिक, भौतिक और आध्यात्मिक विकास संभव है।

    ‘भारत फिर बने विश्वगुरु’

    गौरी शंकर ने कहा कि युवा जागरण और युग निर्माण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में युवा चेतना जागृति शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से युवाओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं में सकारात्मक सोच, संस्कार और सेवा भावना विकसित होने से समाज में बदलाव आएगा और भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

    12 तहसीलों से पहुंचे युवा

    जिला स्तरीय शिविर में जिले की सभी 12 तहसीलों से गायत्री परिवार से जुड़े युवा सदस्य शामिल हुए। इस दौरान युवाओं को सामाजिक कुरीतियों, असामरसता और नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

    गायत्री परिवार के सप्ताहांजलि प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के युवा जागरण और युग निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी डॉ. सरोज गुप्ता, सतीश बढ़ाया, ममता गुप्ता, मुरारी लाल शर्मा सहित गायत्री परिवार से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here