More
    Homeस्वास्थ्यवजन कम करना है तो अपनाएं ये आसान तरीके, तेजी से दिखेगा...

    वजन कम करना है तो अपनाएं ये आसान तरीके, तेजी से दिखेगा असर

    आज की व्यस्त जीवनशैली में अक्सर लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है, जिसके चलते ज्यादातर महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती हैं। यह मोटापा सबसे ज्यादा पेट के हिस्से पर नजर आता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होने के साथ-साथ दिखने में भी खराब लगता है। खराब खान-पान और एक्सरसाइज के लिए समय न निकाल पाना इस समस्या के मुख्य कारण हैं।

    यदि आपके पास भी वर्कआउट का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के भी अपनी कुछ सामान्य आदतों में सुधार करके वजन कम कर सकती हैं:

    1. सोने का सही तरीका और पूरी नींद

    सोने का सही तरीका हमारी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। सामान्य रूप से हर व्यक्ति को सात से आठ घंटे की गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए। आज के समय में व्यस्त दिनचर्या के चलते ज्यादातर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, और यह भी मोटापे की एक प्रमुख वजह है।

    2. सोडा की जगह पानी अपनाएं

    यदि आपको सोडा और दूसरे सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने की आदत है, तो यह आपके वजन बढ़ने की मुख्य वजह हो सकता है। इन पेय पदार्थों में प्रचुर मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे वजन में तेजी से इजाफा होता है। ऐसे में जब भी आपको प्यास लगे, सॉफ्ट ड्रिंक की बजाय सादा पानी पीने की आदत डालें।

    3. सीधे खड़े रहने की आदत

    अगर आपको अपना बढ़ा हुआ पेट अजीब नजर आने लगा है, तो आज से ही सीधे खड़े होने की आदत डाल लीजिए। बेली फैट (Belly Fat) को कम करने और बॉडी पोश्चर को सुधारने के लिए यह बेहद असरदार तरीका है।

    4. पेट अंदर करके बैठना

    जब भी आप कुर्सी या जमीन पर बैठें, तो कोशिश करें कि घुटनों को मोड़कर 30 सेकंड के लिए अपनी सांस को अंदर खींचकर बैठें। यदि आप दिन में पांच से छह बार भी इस प्रक्रिया को दोहरा लेते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको अपनी शारीरिक बनावट में सकारात्मक बदलाव नजर आने लग जाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here