आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा जोर, 31 अगस्त तक जारी रहेंगे फॉलोअप शिविर
अलवर। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के उद्देश्य से अलवर जिले में फॉलोअप सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविरों के तहत 31 अगस्त तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में 19 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में फॉलोअप सेवा शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से शिविरों के माध्यम से आमजन की लंबित समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इन नगरीय निकायों में लगेंगे शिविर
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 19 अगस्त को अलवर नगर निगम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 45, 46 एवं 47 के लिए शिविर लगाया जाएगा। वहीं नगर पालिका बडोदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका खेड़ली के वार्ड संख्या 1 से 25 तथा नगर पालिका कठूमर के वार्ड संख्या 1 से 20 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे।
इसके अलावा बहादुरपुर के वार्ड संख्या 18, रामगढ़ के वार्ड संख्या 26, नौगांवा के वार्ड संख्या 1 से 7 के रिव्यू, थानागाजी के वार्ड संख्या 24, मालाखेड़ा के वार्ड संख्या 18, गोविन्दगढ़ के वार्ड संख्या 21, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 18 तथा राजगढ़ के वार्ड संख्या 31 एवं 32 के लिए फॉलोअप सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
निकाय कार्यालयों में होगा शिविरों का आयोजन
प्रशासन के अनुसार संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर विकास न्यास अलवर के नीलामी हॉल में समस्त निकाय क्षेत्र के लिए भी शिविर लगाया जाएगा।
इन शिविरों में आमजन अपनी समस्याओं, लंबित प्रकरणों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों के समक्ष आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।
इन ग्राम पंचायतों में भी लगेंगे फॉलोअप शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में भी 19 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार अलवर तहसील की ग्राम पंचायत भजीट, कठूमर तहसील की रामपुर पाटन, लक्ष्मणगढ़ तहसील की बुटियाना, मालाखेड़ा तहसील की लीली, रामगढ़ तहसील की नांगल टप्पा, थानागाजी तहसील की नांगलबानी, राजगढ़ तहसील की राजपुरबड़ा तथा रैणी तहसील की डोरोली में शिविर लगाए जाएंगे।
31 अगस्त तक जारी रहेंगे फॉलोअप शिविर
जिला प्रशासन का उद्देश्य सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के साथ नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। फॉलोअप शिविरों की श्रृंखला 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या एवं योजनाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को गति दी जा सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


