More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशलाडली बहना योजना: बस कुछ समय का इंतजार, खातों में आएंगे ₹1750;...

    लाडली बहना योजना: बस कुछ समय का इंतजार, खातों में आएंगे ₹1750; CM मोहन यादव पहुंचे कार्यक्रम में

    भोपाल: रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश की लाडली बहनों को योजना की 39वीं किस्त के साथ सावन का विशेष शगुन देने जा रहे हैं। मैहर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव योजना से जुड़ी हितग्राही महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की किस्त और 250 रुपये रक्षाबंधन के शगुन के रूप में कुल 1750 रुपये प्रति महिला ट्रांसफर करेंगे।

    महिलाओं के खातों में पहुंचेगी 2148 करोड़ से अधिक की राशि

    इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की करोड़ों बहनों के खातों में सीधे डीबीटी (DBT) प्रक्रिया के तहत कुल 2148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इसमें योजना की नियमित 39वीं किस्त के मद में 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और सावन-रक्षाबंधन के विशेष उपहार के रूप में 312.83 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान शामिल है।

    मैहर को 256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    राशि अंतरण कार्यक्रम के साथ-साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से करीब 256 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे।

    कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, जल्द जारी होगी राशि

    मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। मंच से बटन दबाकर सिंगल क्लिक के जरिए लाडली बहनों के बैंक खातों में 1750-1750 रुपये की संयुक्त राशि भेजने की प्रक्रिया बस कुछ ही देर में संपन्न होने वाली है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here