More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर के जैन मंदिरों में मोक्ष कल्याणक की धूम, पार्श्वनाथ भगवान को...

    कठूमर के जैन मंदिरों में मोक्ष कल्याणक की धूम, पार्श्वनाथ भगवान को चढ़ाए 5-5 किलो के निर्वाण लड्डू

    मोक्ष कल्याणक पर भक्तिभाव में डूबा कठूमर, 48 दीपकों से हुआ भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ

    कठूमर। कस्बे के आदिनाथ और पार्श्वनाथ जैन मंदिरों में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के अवसर पर दोनों मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना कर निर्वाण कल्याणक की खुशियां मनाईं।

    धर्म जागृति महिला मंडल के अनुसार मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर आदिनाथ एवं पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ को 5-5 किलो के निर्वाण लड्डू अर्पित किए गए। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

    विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन

    मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन एवं पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन ने बताया कि मोक्ष कल्याणक दिवस पर दोनों जैन मंदिरों में नित्य नियम पूजा के साथ विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान की आराधना कर सुख-शांति एवं परिवार की मंगलकामना की।

    रात्रि में आदिनाथ जैन मंदिर में 48 दीपकों के साथ भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया। भक्तामर स्तोत्र के सामूहिक पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

    श्रांतिधारा का पुण्य अर्जित किया

    इस अवसर पर आदिनाथ जैन मंदिर में विजयपाल शीतल जैन, अशोक प्रसून जैन, सोनेश नेहा जैन, नत्थीलाल संजय जैन, मुकेश कपिल जैन, जितेंद्र लकी जैन एवं पारस विमल जैन ने शांतिधारा का पुण्य अर्जित किया।

    कार्यक्रम में इंद्रा जैन, पूनम जैन, वर्षा जैन, शिप्रा जैन, ममता जैन, सुशीला जैन, मिन्नी जैन, रिंकी जैन, मिथलेश जैन, महावीर जैन, प्रसून जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

    मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ के जीवन एवं उनके मोक्ष कल्याणक का स्मरण करते हुए धर्म और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here