More
    Homeराजनीतिपैलेट गन मामले में 3 घंटे से धरना दे रहे राहुल गांधी,...

    पैलेट गन मामले में 3 घंटे से धरना दे रहे राहुल गांधी, पुलिस से मांगा जवाब

    नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे से दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने साफ किया है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोहबच की जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, वे मौके से नहीं हटेंगे।

    'पैलेट गन के छर्रे ही घटना का सबूत'— राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने मीडिया और पुलिस के सामने पीड़ित साहिल के शरीर से निकाले गए पैलेट गन के छर्रे दिखाते हुए सवाल उठाया कि यदि पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया, तो ये छर्रे कहां से आए? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज करने से कतरा रही है और अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऊपर से मामला दर्ज न करने के निर्देश मिले हैं। धरने में उनके साथ पार्टी नेता प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश भी मौजूद हैं।

    शिकायत की प्रति न मिलने और कार्रवाई में देरी का आरोप

    राहुल गांधी के अनुसार, 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान साहिल गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके बाद:

    • 14 अगस्त: पीड़ित पक्ष द्वारा दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई, लेकिन उन्हें रिसीविंग या शिकायत की कॉपी नहीं दी गई।

    • 17 अगस्त: ईमेल और टेलीफोन के माध्यम से पुनः कार्रवाई की गुहार लगाई गई, जिसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज नहीं किया।

    दिल्ली पुलिस का पक्ष: जांच क्राइम ब्रांच को होगी स्थानांतरित

    मामले पर दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत को प्राप्त कर लिया गया है। चूंकि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दर्ज हुए अन्य सभी मामलों की विस्तृत छानबीन पहले से ही क्राइम ब्रांच कर रही है, इसलिए इस नई शिकायत को भी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here