गौरव जैन के निर्विरोध निर्वाचन पर व्यापारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
अलवर। पुस्तक एवं स्टेशनरी व्यापार समिति के अध्यक्ष पद पर गौरव जैन (महावीर पुस्तक एवं महावीर इंटरप्राइजेज) को निर्विरोध चुने जाने पर व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गौरव जैन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर व्यापार जगत में खुशी का माहौल है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अलवर पुस्तक एवं स्टेशनरी व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के हितों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा समिति को नई दिशा और गति मिलेगी।
व्यापारियों ने कहा कि गौरव जैन के अनुभव और सक्रियता का लाभ समिति के साथ जुड़े सभी सदस्यों को मिलेगा। उनके निर्विरोध निर्वाचन को व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास और एकजुटता का प्रतीक भी माना जा रहा है।
इस अवसर पर व्यापारियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने गौरव जैन को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


