More
    Homeराज्ययूपीराहुल गांधी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- उनसे किसी तरह की अपेक्षा...

    राहुल गांधी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- उनसे किसी तरह की अपेक्षा नहीं की जा सकती

    रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक विशाल जनसभा के जरिए मजबूत सियासी संदेश दिया।

    विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

    मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बने भव्य ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उनके नाम पर एक विशेष डाक टिकट जारी करने के साथ ही स्मारिका का भी विमोचन किया। सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि आज का यह दिन रायबरेली जिले के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन है। इसके बाद वह फिरोज गांधी कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल हुए, जहां उन्होंने करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं समेत कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला

    जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार सियासी प्रहार किया। उन्होंने खास तौर पर राहुल गांधी पर कड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनसे देश को किसी भी सकारात्मक अपेक्षा की उम्मीद नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के पद पर होने के नाते उनकी जनता के प्रति बड़ी जवाबदेही है, लेकिन वह अक्सर भारत की समृद्ध विरासत को कोसते नजर आते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश के बाहर जाकर प्रदेश को बदनाम करते हैं और देश की सीमाओं से बाहर जाकर देश का अपमान करने के साथ-साथ देशविरोधी तत्वों को भी प्रोत्साहित करते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here