More
    Homeदेशआम लोगों के लिए राहत की खबर, 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज

    आम लोगों के लिए राहत की खबर, 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज

    नई दिल्ली। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और आपूर्ति बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र के नासिक से सरकारी बफर स्टॉक लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' नाम की विशेष मालगाड़ी दिल्ली पहुंच चुकी है। इस आपूर्ति के बाद दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों में बुधवार से मात्र 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर सस्ता प्याज बेचना शुरू किया जाएगा। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के अनुसार, थोक और खुदरा बाजार में प्याज की निरंतर आपूर्ति से कीमतों में गिरावट आएगी।

    सरकारी एजेंसियों और मोबाइल वैन से 35 रुपये किलो में बिक्री

    त्योहारों के सीजन और मौसमी कारणों से देश के कई हिस्सों में प्याज के खुदरा दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार लगभग आधी कीमत पर प्याज उपलब्ध करा रही है। उपभोक्ताओं तक रियायती प्याज पहुंचाने का काम नैफेड (NAFED), एनसीसीएफ (NCCF), सरकारी स्टॉलों और मोबाइल वाहनों के माध्यम से किया जाएगा।

    कांदा एक्सप्रेस से होगी तेजी से आपूर्ति, जमाखोरी पर लगेगी लगाम

    जिन क्षेत्रों में कीमतें अचानक तेजी से बढ़ी हैं, वहां समय पर खेप पहुंचाने के लिए पहली बार रेलवे (कांदा एक्सप्रेस) का सहारा लिया गया है। नासिक से विभिन्न राज्यों के लिए रवाना की जा रही मालगाड़ियों से थोक मंडियों में प्याज की उपलब्धता बढ़ेगी। सरकार का मानना है कि बफर स्टॉक से लगातार हो रही इस आपूर्ति से सट्टेबाजी और जमाखोरी पर रोक लगेगी, जिससे आम जनता के रसोई बजट को राहत मिलेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here