More
    Homeराजस्थानजयपुरआबकारी आयुक्त के निर्देशन में उदयपुर में 2 बड़ी कार्रवाई

    आबकारी आयुक्त के निर्देशन में उदयपुर में 2 बड़ी कार्रवाई

    जयपुर । आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में निकाय आदर्श आचार संहिता के दौरान आबकारी दल ने मुखबिर की सूचना पर उदयपुर के गोगुंदा में 2 बड़ी कार्रवाई में 20 ड्रमों में भरकर रखा 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बरामद स्पिरिट की अनुमानित कीमत 4 लाख रूपए है जिसका उपयोग निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण में किया जाना था।अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
     इसी के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत एवं उपायुक्त आबकारी निरोधक दल जोन उदयपुर प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर उदयपुर की गोगुंदा तहसील में नेशनल हाईवे 27 पर खोखरिया की नाल के समीप बालाजी रेस्टोरेन्ट पर 26 अगस्त को आबकारी अधिकारी उदयपुर विकास बीठू के नेतृत्व में प्रहराधिकारी उदयपुर दौलत सिंह एवं प्रहराधिकारी गोगुंदा कैलाशचन्द्र सहित मय जाब्ता दबिष दी गई। कार्रवाई में 8 ड्रमों में 1600 लीटर, 2 ड्रमों में 100 लीटर सहित कुल 10 ड्रमों में 1700 लीटर स्पिरिट जब्त करते हुए मौके से अभियुक्त प्रकाश मेघवाल निवासी सांचैर को गिरफ्तार किया गया।उपायुक्त ईपीएफ उदयपुर प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के निकट सुपरविजन में गोगुंदा में पहली कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश मेघवाल से शुरूआती पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर गोगुंदा के ग्राम उखलियाद में रमेश गरासिया के मकान पर आबकारी टीम द्वारा दबिष दी गई। कार्रवाई में उक्त मकान से 9 ड्रमों में 1800 लीटर एवं 1 ड्रम में 100 लीटर सहित कुल 10 ड्रमों में भरकर रखा 1900 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त किया गया। अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस प्रकार गोगुंदा में अलग- अलग स्थानों पर 2 बड़ी कार्रवाई कर आबकारी टीम ने 20 ड्रमों में भरकर रखा 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रूपए आंकी गई है। स्पिरिट से अवैध मदिरा का निर्माण प्रदेष में निकाय चुनावों के तहत आचार संहिता प्रभावी है इसी क्रम में चुनाव के दौरान स्पिरिट के बडे स्टॉक को जब्त कर आबकारी निरोधक दल को बड़ी सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि जब्त स्पिरिट के माध्यम से बडी मात्रा में अवैध मदिरा का निर्माण कर चुनाव के दौरान उपयोग किया जाना था। उक्त कार्रवाई के तहत अग्रिम अनुसंधान जारी है।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here