More
    Homeराजस्थानजयपुरनिगम कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    निगम कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    जयपुर । नगर निगम कमिश्नर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर निकले। कमिश्नर ने परकोटे में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया, तो वहीं बाजारों में कई जगह ई-रिक्शा से सफाई व्यवस्था देखने निकले। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई और सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
    कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम का विशेष सफाई अभियान केवल कुछ प्रमुख स्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे शहर के हर वार्ड, गली और मोहल्ले तक पहुंचाया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि मानसून के दौरान आमजन को गंदगी, जलभराव और मौसमी बीमारियों से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। कमिश्नर ने किशनपोल जोन स्थित छोटी चौपड़ से सफाई व्यव्स्था की स्थिति का जायजा लेना शुरू किया, इसके बाद वह पैदल-पैदल गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम तक पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने और गंदगी दिखाई देने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here