More
    Homeराजस्थानअलवरराठ नगर में सूने मकान से लाखों की चोरी, ताले तोड़कर सोना-चांदी...

    राठ नगर में सूने मकान से लाखों की चोरी, ताले तोड़कर सोना-चांदी और नकदी ले गए चोर

    शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र राठ नगर में चोरी की वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    अलवर। शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के राठ नगर डी-ब्लॉक में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर मकान के मुख्य दरवाजे और अंदर रखे लॉकर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार मकान मालकिन मनीषा 27 अगस्त को अपने पीहर मौतूका गई हुई थीं। इस दौरान मकान सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 29 अगस्त की सुबह मनीषा के जेठ ने उन्हें फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी।

    सूचना मिलने पर मनीषा तत्काल गांव से वापस अपने घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे और अंदर रखे लॉकर के ताले टूटे हुए थे, जबकि घर का सामान भी बिखरा पड़ा था।

    60 ग्राम सोना और भारी मात्रा में चांदी चोरी

    पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार चोर करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें सोने की चेन, टॉप्स, दो चूड़ियां और मंगलसूत्र शामिल बताए गए हैं।

    इसके अलावा बच्चों के चांदी के कड़े-कड़ले और पायजेब भी चोरी हो गए। रिपोर्ट में करीब 800 से 900 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। चोर मकान में रखी करीब 45 से 50 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गए।

    पुलिस ने शुरू की जांच, आसपास के कैमरे खंगाले जाएंगे

    पीड़िता मनीषा ने चोरी की घटना की रिपोर्ट शिवाजी पार्क थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

    दिनदहाड़े अथवा सूने मकानों को निशाना बनाकर हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here