त्योहारों में अतिरिक्त यात्री सुविधा के लिए 30 व 31 अगस्त को चलेगी जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा
जयपुर। त्योहारों के अवसर पर बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया है। यह स्पेशल ट्रेन अलवर और खैरथल सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अगस्त 2026 को एक ट्रिप के लिए संचालित होगी। ट्रेन जयपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09720 रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अगस्त 2026 को रेवाड़ी से सुबह 5 बजे रवाना होकर सुबह 9:05 बजे जयपुर पहुंचेगी।
अलवर और खैरथल सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल और बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा के लिए 9 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे लगाए जाएंगे।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस रेलसेवा का मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव और संचालन समय पूर्ववत रहेगा। त्योहारों के दौरान जयपुर, अलवर, खैरथल और रेवाड़ी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेन से सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

