More
    Homeराज्यपंजाबPunjab News :मुक्तसर पुलिस का एक्शन: 80 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी...

    Punjab News :मुक्तसर पुलिस का एक्शन: 80 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

    Punjab News : श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में दो अलग-अलग मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 80 ग्राम हेरोइन, 12,700 रुपये ड्रग मनी, दो अवैध 32 बोर पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में सूरज सिंह, मनप्रीत सिंह, धीरज कुमार, रवि कुमार और राजू सिंह शामिल हैं। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन, 12,700 ड्रग मनी, दो अवैध हथियार 32 बोर पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं।

    प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि थाना सिटी मुक्तसर में दर्ज मामले के अनुसार पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान दो व्यक्तियों सूरज सिंह पुत्र सुखजीत सिंह वासी आदर्श नगर गली नंबर पांच बूड़ा गुज्जर रोड मुक्तसर और मनप्रीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह वासी गुरदित्त बस्ती गोनियाना रोड मुक्तसर को काबू करके तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 75 ग्राम हेरोइन,32 बोर देसी पिस्तौल मैगजीन और चार कारतूस व 12,700 ड्रग मनी बरामद की गई।

    आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ की जा रही है कि इन्होंने यह नशा कहां से लाया और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। इसके अलावा थाना सदर मुक्तसर में दर्ज मामले में पुलिस ने सरकारी कालेज फिरोजपुर रोड पर गश्त के दौरान पांच ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल के साथ दो लोगों धीरज कुमार वासी एस ए एस नगर कोटकपूरा रोड व रवि कुमार वासी गुरु तेग बहादुर नगर कोटकपूरा रोड को गिरफ्तार किया गय था। पुलिस हिरासत में आरोपितों ने बताया था कि वह नशा राजू सिंह पुत्र गुरबचन सिंह वासी चक्क काला सिंह वाला से लिया था। पुलिस ने राजू को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की निशानदेही पर एक अवैध पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ है।आरोपित राजू सिंह अभी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। आरोपित के साथियों व अन्य सोर्स के बारे पूछताछ चल रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here