More
    Homeदेशरुद्रप्रयाग घोलतीर हादसे में धार के एक व्यक्ति की मौत, बेटा घायल;...

    रुद्रप्रयाग घोलतीर हादसे में धार के एक व्यक्ति की मौत, बेटा घायल; पत्नी लापता

    Rudraprayag Accident: उत्तराखंड में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हो गए। इस हादसे में धार के तीन लोग भी शामिल थे, जिसमें धार जिले के राजगढ़ के वीर सावरकर मार्ग के रहने वाले व्यापारी 42 वर्षीय विशाल सोनी की मौत हो गई। वहीं उनकी 41 वर्षीय पत्नी गौरी सोनी अभी लापता बताई जा रही हैं। इस दर्दनाक घटना में मृतक विशाल सोनी का दस वर्षीय बेटा पार्थ सोनी सकुशल है और उसे मामूली चोट आई है। घटना के बाद जैसे ही यह खबर राजगढ़ पहुंची पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। इस घटना से हर कोई स्तब्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि विशाल अपनी पत्नी गौरी और बेटे पार्थ के साथ अपने पारिवारिक लोगों के साथ घूमने के लिए गए हुए थे। इस बीच रुद्रप्रयाग घोलतीर में यह दुखद हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासनिक टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

    रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप ये सड़क हादसा हुआ। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। जिनमें 17 लोग एक ही परिवार के थे। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here