More
    Homeराज्ययूपीअब स्वाइन फ्लू जांच के लिए नहीं देने होंगे मनमाने पैसे, 3...

    अब स्वाइन फ्लू जांच के लिए नहीं देने होंगे मनमाने पैसे, 3 हजार रुपये शुल्क निर्धारित

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में स्वाइन फ्लू की आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच के लिए अब अधिकतम 3000 रुपये ही लिए जा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की अध्यक्षता में हुई बैठक में निजी अस्पताल और पैथोलॉजी संचालकों की सहमति से यह दर निर्धारित की गई है। तय सीमा से अधिक फीस वसूलने वाले केंद्रों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

    6000 रुपये तक वसूला जा रहा था शुल्क

    अब तक शहर के निजी जांच केंद्रों पर स्वाइन फ्लू टेस्ट के नाम पर 6000 रुपये तक वसूले जा रहे थे, जिसकी वजह से कई संदिग्ध मरीज जांच कराने से कतरा रहे थे। इस मनमानी पर रोक लगाने के लिए आयोजित ऑनलाइन बैठक में मेदांता, अपोलो मेडिक्स, मैक्स, चंदन, चरक, लाल पैथ लैब और अन्य प्रमुख सेंटरों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने स्पष्ट किया कि एसजीपीजीआई (SGPGI) में यह जांच 2400 रुपये में होती है, इसलिए निजी लैबों के लिए 3000 रुपये की अधिकतम सीमा तय की गई है।

    शहर में स्वाइन फ्लू के 4 नए मामले, कुल आंकड़े पहुंचे 21

    राजधानी में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को चार नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो की रिपोर्ट एसजीपीजीआई, एक की लोहिया संस्थान और एक की निजी लैब से पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 21 हो गई है। सभी नए मरीजों को बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद जांच की सलाह दी गई थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here