जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को लोकभवन में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनएसएस के राज्य दलनायक डॉ. विवेक कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त छात्र छात्राओं ने मुलाकात की। राज्यपाल ने "माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना" पुरस्कार प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री बागडे ने इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद किया और कहा कि युवा "राष्ट्र प्रथम" की सोच से कार्य करें। उन्होंने बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए खूब पढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।


