More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल के वार्ड 19 में निर्दलीय अंकित चौधरी ने विकास कार्यों के...

    खैरथल के वार्ड 19 में निर्दलीय अंकित चौधरी ने विकास कार्यों के दम पर जीत का जताया भरोसा

    पार्टी के बजाय जनता के बीच किए काम को बनाया आधार, सभापति के चेहरे के अनुसार लेंगे आगे का निर्णय

    मनीष मिश्रा, खैरथल। नगर परिषद खैरथल चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 19 पर सब की निगाहें टिकी हुई है क्योंकि सबसे रोमांचक मुकाबले इसी वार्ड में माना जा रहा है। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे अंकित चौधरी ने मीडिया से बातचीत में अपने चुनावी मुद्दों, पिछले कार्यकाल और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर अपनी बात रखी।

    अंकित चौधरी का कहना है कि इस बार उन्होंने किसी राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़ने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड में कराए गए विकास कार्यों पर भरोसा है और इसी आधार पर वे जनता से दोबारा समर्थन मांग रहे हैं।

    चौधरी ने अपने चुनावी माहौल को लेकर दावा किया कि वार्ड में उन्हें अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है और चुनावी मुकाबले में वे स्वयं को मजबूत स्थिति में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके पिछले कार्यों को देख रही है और इस बार भी फैसला काम के आधार पर होने की उम्मीद है। हालांकि चुनाव का अंतिम निर्णय मतदाताओं के हाथ में होगा।

    पार्टी से ज्यादा वार्ड का विकास महत्वपूर्ण

    चुनाव जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल के साथ जाने के सवाल पर अंकित चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसी पार्टी के बजाय वार्ड का विकास रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद नगर परिषद के सभापति का चेहरा और परिस्थितियां देखकर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। उनके अनुसार वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों पर जो भी बेहतर तरीके से काम करेगा, उसके साथ मिलकर क्षेत्र के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।

    उन्होंने चुनाव मैदान में मौजूद अन्य प्रत्याशियों को लेकर भी अपनी स्थिति मजबूत बताते हुए कहा कि उन्हें अपने जनसमर्थन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने का दावा भी किया, हालांकि इसका फैसला 9 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा।

    वार्ड 19 में अब मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी अंकित चौधरी जहां अपने पिछले कार्यों और व्यक्तिगत जनसंपर्क को आधार बना रहे हैं, वहीं अन्य प्रत्याशी भी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में जुटे हैं। ऐसे में वार्ड की जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, इसका फैसला मतदान के बाद सामने आएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here