More
    Homeराज्यबिहाररसगुल्ला खाने के बाद दौड़ना पड़ा भारी, गिरने से आठ वर्षीय बच्चे...

    रसगुल्ला खाने के बाद दौड़ना पड़ा भारी, गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

    गया, । गया जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत से मातम पसरा हुआ है। बोधगया थाना क्षेत्र में रसगुल्ला खाने के बाद दौड़ते समय गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, अतरी थाना क्षेत्र में घास काटने गई 14 वर्षीय किशोरी पैर फिसलने के कारण कुएं में गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    – मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ा, गिरते ही बिगड़ी हालत
    बोधगया थाना क्षेत्र के सोनू बिगहा गांव में रविवार रात आठ वर्षीय शिवम कुमार की मौत हो गई। वह गांव निवासी बच्चू यादव का पुत्र था। शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के अनुसार, घर में रसगुल्ला रखा हुआ था। शिवम की मां ने उसे रसगुल्ला खाने से मना किया था, लेकिन उसने रसगुल्ला खा लिया। इसके बाद वह मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ने लगा। इसी दौरान अचानक ठोकर लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और रसगुल्ला उसके गले में फंस गया। परिजन आनन-फानन में उसे बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी की एंबुलेंस से बच्चे को मगध मेडिकल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। वहीं, अतरी थाना क्षेत्र में घास काटने गई 14 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घास काटने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे कुएं में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे के बाद किशोरी के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों घटनाओं ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अचानक हुई इन मौतों से दोनों परिवारों में मातम है और गांवों में भी शोक की लहर है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here