More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा भारत, CM मोहन यादव...

    भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा भारत, CM मोहन यादव ने PM मोदी को बताया अनुयायी

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री के यशस्वी जीवन और दीर्घायु होने की प्रार्थना की है। मीडिया के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को एक सुंदर स्वरूप प्रदान किया है।

    "प्रधानमंत्री मोदी सच्चे अर्थों में भगवान विश्वकर्मा के अनुयायी"

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का यह दिन इसलिए भी अत्यंत विशेष है क्योंकि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। भारत आज जिस सामर्थ्य और वैश्विक गौरव के साथ दुनिया के पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का अभूतपूर्व योगदान है। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में प्रधानमंत्री मोदी भगवान विश्वकर्मा के अनुयायी की तरह देश निर्माण में जुटे हैं, जिन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग और हर जरूरतमंद की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए गरीबों के लिए आवास और भोजन जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। आज पूरी दुनिया भारत की ओर एक नई उम्मीद और विश्वास के साथ देख रही है।

    हर घर दीप प्रज्ज्वलन और 'सेवा संकल्प अभियान'

    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का भी मध्य प्रदेश में आगमन हो रहा है, जिनके कर-कमलों से कई बड़े विकास कार्यों और योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।

    स्वामित्व योजना और उज्जैन में भव्य दीपोत्सव

    मुख्यमंत्री ने बताया कि आज इंदौर से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक देने के लिए 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना' का बड़ा शुभारंभ किया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उज्जैन के ऐतिहासिक रामघाट पर भव्य एवं दिव्य स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन और सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here