More
    Homeराजस्थानअलवरअरावली की पहाड़ियों के बीच धार्मिक रंग में रंगे नेता प्रतिपक्ष जूली

    अरावली की पहाड़ियों के बीच धार्मिक रंग में रंगे नेता प्रतिपक्ष जूली

    लोकदेवता महाराज भर्तृहरि के मेले का रिबन काटकर किया शुभारंभ, पत्नी गीता जूली के साथ की पूजा-अर्चना

    अलवर। लोकदेवता महाराज भर्तृहरि के पावन मेले का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। अलवर ग्रामीण विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी गीता जूली भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने बाबा भर्तृहरि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि त्याग, तपस्या और वैराग्य की पावन तपोभूमि बाबा भर्तृहरि की धरती पर मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिलना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बाबा भर्तृहरि के प्रति देशभर के लोगों की गहरी आस्था है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।

    जूली ने कहा कि अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित बाबा भर्तृहरि का मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के कारण भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है।

    धार्मिक रंग में रंगे नजर आए जूली

    मेले के शुभारंभ के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी पूरी तरह धार्मिक रंग में नजर आए। बाबा भर्तृहरि के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद अरावली की पहाड़ियों के बीच बने मंदिर परिसर में धार्मिक गीतों पर उन्होंने उत्साह के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

    प्लास्टिक मुक्त आयोजन के लिए मेला कमेटी की सराहना

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस बार मेले को प्लास्टिक और डिस्पोजल मुक्त रखने की पहल के लिए मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले में प्लास्टिक और डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने का निर्णय पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मेला कमेटी की यह पहल निश्चित रूप से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल कायम करेगी।

    इस अवसर पर हिम्मत सिंह चौधरी, पेमाराम सैनी, महेश सैनी, भूपत नागर,पदम गुर्जर,निहाल सिंह गुर्जर,इंद्र कुमार मीणा,गोपाल गुर्जर,धारा जाटव, शिवराम सराधना,शाकिर, रामकुंवार सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here