More
    Homeराज्यबिहारबेकाबू गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में जा गिरी गाड़ी; तीन...

    बेकाबू गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में जा गिरी गाड़ी; तीन युवकों की गई जान

    सतना। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गई। मोहनिया आने के क्रम में एक अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पास ही स्थित नहर में जा गिरी।

    हादसे में तीन युवकों ने गंवाई जान

    इस दुखद हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त बघिनी गांव निवासी विकास कुमार, बिट्टू कुमार और दिलखुश राय के रूप में की गई है।

    मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने नहर से तीनों युवकों के शवों को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भिजवा दिया। पुलिस फिलहाल पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here