More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा के अंतिम छोर का गांव, पहाड़ी...

    ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा के अंतिम छोर का गांव, पहाड़ी कोरवा परिवार के पीएम आवास से हुआ शुभारंभ

    रायपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरगुजा जिले के अंतिम छोर पर बसे लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीरी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच हुए इस आयोजन में सेवा, सहभागिता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत पहाड़ी कोरवा महिला सुमित्रा के प्रधानमंत्री आवास में दीप प्रज्वलित कर हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने सुमित्रा के घर पहुंचकर दीप जलाया और ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। शाम करीब 7 बजे दीप प्रज्वलन के साथ गांव दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

    ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जानी स्थानीय जरूरतें

    इस अवसर पर पहाड़ी कोरवा समुदाय के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों के साथ समय बिताते हुए उनकी बातें सुनीं।

    ग्रामीणों के साथ बैठकर किया भोजन

    दीप प्रज्वलन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया। दूरस्थ क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और साथ बैठकर भोजन करने से कार्यक्रम में आत्मीयता और सामाजिक सहभागिता का भाव दिखाई दिया।

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के अंतिम छोर पर बसे पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा और जनभागीदारी के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रीरी की सरपंच श्रीमती मंटोरिया टोप्पो सहित वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here