More
    Homeदेशराज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान,...

    राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान, नरेश बंसल होंगे रिटायर

    देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के दो प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाली हो रही कुल 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट शामिल है, जिनका कार्यकाल आगामी 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है।

    उत्तराखंड और यूपी की सीटों का गणित

    निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर वर्तमान में नरेश बंसल सांसद हैं, जिनका कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2020 में वे इस सीट से निर्विरोध चुने गए थे। इस सीट पर चुनाव की घोषणा के बाद अब राजनीतिक दलों, विशेषकर भाजपा द्वारा जल्द ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान किए जाने की संभावना है।

    दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल भी 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। इन मौजूदा सांसदों में अरुण सिंह, गीताैकिया चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी लाल सुमन, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी, डॉ. दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। इसके अलावा, डॉ. दिनेश शर्मा के 11 सितंबर 2026 को दिए गए इस्तीफे के चलते एक सीट पहले ही रिक्त हो चुकी है। वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 3 राज्यसभा सीटें हैं, जिन पर नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट और डॉ. कल्पना सैनी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    राज्यसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

    निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

    • अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी होना: 29 सितंबर 2026

    • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026

    • नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026

    • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026

    • मतदान की तिथि और समय: 16 अक्टूबर 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

    • मतगणना: 16 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे से शुरू)

    • चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति: 19 अक्टूबर 2026 से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here