More
    Homeदेशकेदारनाथ धाम मार्ग पर हादसा, मलबे की चपेट में आया पांच साल...

    केदारनाथ धाम मार्ग पर हादसा, मलबे की चपेट में आया पांच साल का मासूम

    केदारनाथ। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर चीरबासा के नजदीक रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पहाड़ी से दरके पत्थरों और मलबे की चपेट में आने से पांच साल के एक मासूम बच्चे की जान चली गई। इस हादसे के बाद मार्ग अवरुद्ध होने से फंसे सैकड़ों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने पूरी रात राहत अभियान चलाया।

    पहाड़ी से गिरे पत्थर, मासूम की मौत

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि पुलिस कंट्रोल रूम को चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। इस हादसे की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले 5 वर्षीय यश (पुत्र रोहताश यादव) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वहां तैनात राहत एवं बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे के पार्थिव शरीर को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया।

    अवरुद्ध हुआ पैदल मार्ग और रातभर रेस्क्यू

    चीरबासा के पास अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से केदारनाथ का मुख्य पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था, जिससे बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में फंस गए थे। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मौके पर मौजूद विभिन्न रेस्क्यू यूनिट्स ने तुरंत मोर्चा संभाला। प्रशासन की देखरेख में रातभर चले कड़े रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षित तरीके से लगभग 1,500 यात्रियों को खतरे वाले क्षेत्र से बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here