More
    Homeराजस्थानअलवरखेत में सूखे कचरे में लगी आग की चपेट में आई 14...

    खेत में सूखे कचरे में लगी आग की चपेट में आई 14 वर्षीय बालिका, गंभीर रूप से झुलसी

    अलवर के नांगल पलखड़ी गांव में हादसा, दुपट्टे से कपड़ों तक पहुंचीं आग की लपटें; सामान्य चिकित्सालय में उपचार जारी

    अलवर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के नांगल पलखड़ी गांव में गुरुवार शाम खेत पर सूखी कड़बी का कचरा एकत्रित कर रही 14 वर्षीय बालिका आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाई और बालिका को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

    सूखे कचरे में अचानक लगी आग

    बालिका के पिता साजिद के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय बेटी मुस्तुका गुरुवार शाम खेत पर कड़बी का सूखा कचरा एकत्रित कर रही थी। इसी दौरान अचानक कचरे में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से बालिका के दुपट्टे तक पहुंच गईं और देखते ही देखते उसके कपड़ों में आग लग गई।

    परिजनों ने पानी डालकर बुझाई आग

    बालिका की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक मुस्तुका गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

    चिकित्सकों की निगरानी में उपचार

    अस्पताल में बालिका का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक उसकी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। खेत पर सूखे कचरे में आग लगने से हुए इस हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here