भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालाखेड़ा रोड पर किया अभिनंदन, पूनिया बोले- जीत में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान
लक्ष्मणगढ़। अलवर नगर निगम के उपमहापौर एवं कठूमर पंचायत चुनाव के भाजपा प्रभारी अजय पूनिया का शनिवार को लक्ष्मणगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। मालाखेड़ा रोड स्थित विशाल मेडिकल प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत के दौरान उपमहापौर अजय पूनिया ने कहा कि उनकी जीत में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी हित में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पूरा सहयोग किया। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।
65 वार्डों का विकास प्राथमिकता
अजय पूनिया ने कहा कि अलवर शहर के सभी 65 वार्डों में विकास कार्य करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन के सहयोग से शहर के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही।
स्वागत कार्यक्रम में मोरध्वज चौधरी, स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के एमडी एवं पार्षद राजवीर चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रदीप जैन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप घीया, मनीष झालानी, राजेंद्र झालानी, सुभाष रौनपुर, विश्राम रोनिजा, राजू नागपाल, विशाल झालानी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


