वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिता में सरिस्का पर्यटन को लेकर हुई चर्चा, पायल मीणा और तमन्ना प्रजापत रहे प्रथम
थानागाजी। कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत बाघ संरक्षण एवं सतत पर्यटन विषय पर अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सरिस्का में पर्यटन के विस्तार और बाघ संरक्षण के बीच संबंध को लेकर अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए।
पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी मूलचंद मीणा ने बताया कि सरिस्का टाइगर फाउंडेशन की ओर से सरिस्का में पर्यटन का विस्तार बाघ संरक्षण का सहयोगी या चुनौती विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहारीसर, थानागाजी विद्या मंदिर, शिव विद्या मंदिर थानागाजी तथा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
पक्ष और विपक्ष में विद्यार्थियों ने रखे तर्क
प्रतियोगिता में पक्ष की ओर से पीएम श्री विद्यालय थानागाजी की छात्रा पायल मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विपक्ष की ओर से पीएम श्री विद्यालय थानागाजी की छात्रा तमन्ना प्रजापत प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण, बाघों के संरक्षण और सरिस्का में पर्यटन गतिविधियों के प्रभाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र से किया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक अभिमन्यु सिंह सहारण तथा सरिस्का टाइगर फाउंडेशन के सचिव दिनेश कुमार वर्मा दुर्रानी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मातादीन शर्मा, व्याख्याता लेखराज, लोकेश कुमार गुर्जर, बृजमोहन, भोजराज सैनी, पूनम मीणा, सविता मीणा, कमलेश कुमार शर्मा, सचिन जाजोरिया सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


